JPNIC बेचा नहीं, संचालन के लिए लीज पर दिया:राकेश त्रिपाठी 

 सपा सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण JPNIC:BJP

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में बने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पर सपा बोल झूठ रही है।  JPNIC बेचा नहीं गया बल्कि रखरखाव और संचालन के लिए लीज पर दिया गया है। JPNIC सपा सरकार के भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। सपा सरकार ने जनता की गाढी कमाई का दुरुपयोग किया गया।जयप्रकाश नारायण ने जिस कांग्रेस के खिलाफ किया आंदोलन,उसी कांग्रेस की गोद में सपा बैठी है।

गौरतलब है कि  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जेपीएनआईसी बिल्डिंग को लेकर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “बीजेपी का बस चले तो बीजेपी को ही बेच दे।”
केंद्र में बड़े इंजन की सरकार बड़ी चीज बेच रही है, और उत्तर प्रदेश में छोटे इंजन की सरकार छोटी चीज भेज रही है।
इस सरकार ने 10 वर्ष में कोई काम नहीं किया। केवल जेपी का नाम बीजेपी ने इस्तेमाल किया है।
नेताजी की सरकार में जेपी एन आई सी का शिलान्यास हुआ था। सपना लोकनायक समाजवादी जेपी की याद में उसे बनाया था। जेपी ने युवाओं को लोकतंत्र में जगाने का काम किया। हमारी सरकार आएगी तो उनअधिकारियों की जांच करेंगे जो गोरखपुर में कभी (CDO) हुआ करते थे।

Back to top button