UP News: मिल गया ईरानी नस्ल का बेशकीमती घोड़ा, लखनऊ से चोरी कर उन्नाव ले गया था आरोपी

Lucknow News: लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र की कर्बला से चोरी हुआ कीमती ईरानी नस्ल का ज़ुल्जना घोड़ा पुलिस ने उन्नाव के मौरावां इलाके से बरामद कर लिया है. मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ईरानी नस्ल का कीमती सफेद घोड़ा चोरी हो गया था. जिसे काफी मशक़्क़त के बाद बरामद कर लिया गया है. ये घोड़ा न केवल काफी महंगा था बल्कि शिया समुदाय की धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ा था, जिसके बाद ये घोड़ा मिलने से उनके खुशी का माहौल है. पुलिस ने घोड़ा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. राजधानी लखनऊ को तालकटोरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ईरानी नस्ल के घोड़े जुज्लना के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस घोड़े के चोरी होने की वजह से शिया समुदाय में भी काफी गुस्सा देखने को मिल रहा था

शिया समुदाय का ईरानी नस्ल का कीमती घोड़ा

चोरी की यह घटना लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में कर्बला से सामने आई थी. घोड़ा चोरी होने पर स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में रोष था. पुलिस को भी चोरी होने की शिकायत की गई थी. साथ ही घोड़ा खोजने वाले को एक इनाम देने का ऐलान किया गया था. जानकारी के अनुसार, ज़ुल्जना घोड़ा लंबे समय से कर्बला क्षेत्र में रखा गया था और धार्मिक आयोजनों से जुड़ा हुआ था. यह घोड़ा न सिर्फ आर्थिक रूप से कीमती है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व माना जाता है. जब लोगों को घोड़ा गायब होने की जानकारी मिली तो तुरंत आसपास तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था.

ईरानी नस्ल का कीमती घोड़ा चोरी इसके बाद पूरे मामले की सूचना तालकटोरा थाने को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की पूरी वारदात कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज में एक शख्स घोड़ा ले जाते हुए दिखाई दिया था.

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका एक साथी अभी फ़रार चल रहा है उसकी तलाश की जा रही है. इस घोड़े की बरामदगी के लिए 50 हज़ार रुपये का इनाम भी रखा गया था जो पुलिस को दिया जाएगा.

इस घोड़े को अब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है. शिया समुदाय ने बताया कि घोड़े की देखभाल के लिए आसपास सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

Back to top button