Kangana Ranaut की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर बवाल! पड़ोसी देश में हुयी बैन…

Kangana Ranaut Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी पर रिलीज से पहले ही संकट आ गया है। भारत के पड़ोसी देश ने फिल्म पर बैन लगा दिया है। जाने खबर के पीछे की वजह…

Kangana Ranaut की फिल्म ‘इमरजेंसी’ फाइनली सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 17 जनवरी को फिल्म रिलीज होने वाली है. लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले ही पड़ोसी मुल्क में इसे बैन कर दिया गया है.

कंगना रनौत फिल्म Emergency में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. इसी बीच खबर आई है कि फिल्म को पड़ोसी देश में बैन कर दिया गया है. ‘इमरजेंसी’ की कहानी 1975 में भारत में लगे आपातकाल पर बेस्ड है.

बता दें कि हाल ही में IANS पर एक रिपोर्ट छपी. इससे पता लगा कि कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है. बांग्लादेश में जिस वजह से फिल्म की स्क्रीनिंग रोकी गई है, वो वजह है भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे हालिया मुद्दे.

इस फिल्म का बांग्लादेश में बैन होना बताता है कि इस वक्त दोनों देशों के बीच कैसा राजनीतिक माहौल बना हुआ है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि किसी फिल्म को बांग्लादेश में रिलीज करने से रोका गया है. कुछ-कुछ वजहों के साथ अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को भी रिलीज से रोका गया था. हालांकि, इमरजेंसी पर लगे बैन को लेकर अबतक एक्ट्रेस का कोई बयान सामने नहीं आया है.

फिल्म के अन्य कलाकार?

Emergency फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन समेत कई स्टार्स दिख रहे हैं. फिल्म का डायरेक्शन भी कंगना रनौत ने ही किया है. एक्ट्रेस का करियर काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है. कई सालों से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं. लेकिन फिल्म के ट्रेलर को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है कि, उसे देखकर लग रहा कि फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी.

कंगना इंदिरा गांधी की भूमिका में…

बता दें, इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। अमेरिका ने उनसे दोनों देशों के मामलों में दखल न देने की मांग की थी। फिर भी, इंदिरा गांधी ने किसी की नहीं सुनी। उन्हें लगा कि लाखों शरणार्थियों को शरण देने के बजाय, पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध करना भारत के लिए आर्थिक रूप से बेहतर होगा, जिसके परिणामस्वरूप 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ था। साथ ही, बांग्लादेश के पिता कहलाए जाने वाले मुजीबुर्रहमान, जिनकी बांग्लादेशी उग्रवादियों ने हत्या की थी, उनके बारे में भी फिल्म में दिखाया गया है।

Back to top button