Lok Sabha Chunav 2024: मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार मैदान में…

कांग्रेस ने कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारा है। जो कि JNU स्टूडेंट यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है। कन्हैया कुमार उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कन्हैया का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और उम्मीदवार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) से होगा। 

image credit-social media

Lok Sabha Election: कांग्रेस के दिल्ली की तीनों सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। लेकिन दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यह सीट पूर्वांचल के लोगों का गढ़ है। ऐसे में यहां पर दो बिहारियों के बीच टक्कर होना है। बीजेपी से मनोज तिवारी प्रत्याशी हैं, वहीं कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। मनोज तिवारी पिछले दो बार से यहां सांसदी का चुनाव जीतते आ रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच सीटों का समझौता है। यहां कुल 7 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से 4 पर आम आदमी पार्टी और 3 पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।

कौन है कन्हैया कुमार?

उत्तर पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार बनाए गए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर JNU की एक छात्र रैली में राष्‍ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। कन्हैया कुमार पहले लेफ्ट में थे, लेकिन सितंबर 2021 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार CPI के टिकट पर बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। लेकिन बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कन्हैया कुमार  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

वहीं टिकट मिलने के बाद कन्हैया कुमार ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। मनोज तिवारी से टक्कर के सवाल पर उन्होंने कहा- कोई ना कोई सामने तो होगा ही। व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता विचार और मुद्दा महत्वपूर्ण होता है। जनता तय करेगी कि उन्होंने (मनोज तिवारी) कोई काम किया है या नहीं

कन्हैया कुमार को लेकर क्या बोले मनोज तिवारी?
सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘इस चुनाव में जो लोग 40 दिनों के लिए भ्रमण पर आए हैं, वह लोग जब आएंगे तो हमारे क्षेत्र में 14,600 करोड़ रुपए का जो कार्य हुआ है उसे देखेंगे। वैसे तो… टुकड़े-टुकड़े गैंग का नेतृत्व करने वाले लोग, दिल्ली और दिल्ली के लोगों के प्रति कितने जिम्मेदार हो सकते हैं? जो देश का सम्मान नहीं कर सकते, सेना का सम्मान नहीं कर सकते।

Back to top button