
UP News: कानपुर में शर्मनाक करतूत; युवक ने परिवार की महिलाओं की बनाई अश्लील वीडियो
UP News: कानपुर में अपने ही संयुक्त परिवार की मासूम बच्चियों और युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव पर अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। चमनगंज इलाके में रहने वाले एक 24-25 वर्षीय युवक को पुलिस ने अपने ही संयुक्त परिवार की मासूम बच्चियों और युवतियों के अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर गूगल ड्राइव (Google Drive) पर सेव करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
साइबर टिप लाइन से खुला राज
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि यह पूरा मामला नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर गूगल से मिले डेटा ‘साइबर टिप लाइन’ के जरिए सामने आया था। जब पुलिस ने मामले की जांच की, तो आरोपी की यह घिनौनी करतूत उजागर हुई।
📍 कानपुर, उत्तर प्रदेश |
रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक 24–25 वर्षीय युवक पर आरोप है कि उसने अपने ही परिवार की बच्चियों और महिलाओं के वॉशरूम में चोरी-छिपे अश्लील वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर उन्हें Google Drive में सेव किया।
बताया गया कि Google ने NCRP… pic.twitter.com/eBivUy7lAT
— Muslim Voice Cell (@MuslimVoiceCell) July 10, 2026
बाथरूम और सोते हुए बनाए वीडियो
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर के भीतर ही हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने 8 साल की मासूम बच्ची से लेकर 21 साल की युवती (जो उसकी चचेरी बहन है) तक के करीब 15 से 20 बेहद आपत्तिजनक वीडियो बनाए थे। आरोपी ने लड़कियों के वॉशरूम जाते समय और सोते समय के वीडियो रिकॉर्ड किए थे, जिनमें से एक वीडियो ग्रोपिंग (जबरन गलत तरीके से छूना) का भी शामिल है।
ये भी पढ़े- मेरठ हत्याकांड पर सियासी बवाल, कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट, चंद्रशेखर आजाद रोके गए…
मोबाइल की जांच और पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और गहनता से जांच कर रही है कि कहीं उसने ये वीडियो किसी पॉर्नोग्राफिक वेबसाइट पर तो अपलोड नहीं किए थे। पुलिस को आशंका है कि उसने मोहल्ले के भी कुछ बच्चों के वीडियो बनाए हो सकते हैं। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़े- UP News रेलवे की लापरवाही ने ली दो मासूमों की जान, बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत





