UP News: EX गर्लफ्रेंड को जबरन KISS करने की कोशिश, लड़की ने शख्स की काटी जीभ…

Kanpur News: कानपुर में एक युवक को युवती से छेड़खानी करना भारी पड़ गया। युवती से छेड़खानी के बाद युवक उसे जबरन किस (Kiss) करने लगा। गुस्से में आकर युवती ने उसकी जीभ ही काट डाली।

Kanpur News: कानपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जबरन किस (KISS) करने पर युवती ने शादीशुदा युवक की जीभ काट डाली। युवती खेत गई थी। तभी पीछे से युवक भी पहुंच गया और जबरन किस करने लगा। युवती ने विरोध किया। लेकिन वह खुद को छुड़ा न पाई। तभी युवती ने अपने दांतों से आरोपी की जीभ काट ली। जीभ दो टुकड़ों में हो गई। एक टुकड़ा जमीन पर गिरा। युवक परिजन जीभ के कटे हुए टुकड़े को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

छेड़छाड़ करने पर दांत से काटी जीभ

बताया जा रहा है कि सोमवार के दिन युवती खेत में काम कर रही थी. तभी वहां आरोपी शख्स आ गया. उसने युवती को अकेला देखकर ही उसपर हमला कर दिया और उसे नीचे गिरा दिया. फिर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. इस दौरान शख्स युवती को किस करने लगा. जब युवती उसका विरोध नहीं कर पाई तो उसने मौका पाकर किस करने के दौरान उसकी जीभ ही अपने दांतों से काट डाली.

ये भी पढ़े- Lucknow News: एक्स बॉयफ्रेंड पर किया झूठा रेप केस, कोर्ट ने महिला को सुनाई सजा

जीभ कटते ही शख्स जोर से चीखने लगा. उसके मुंह से खून बहने लगा. मौके पर युवती के परिजन भी आ गए. दूसरी तरफ शख्स के भी परिजन आ गए. आरोपी के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की ने जीभ काटी है. मगर जब पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया.

ये भी पढ़े- UP News: CM योगी की क्रिमिनल्स को चेतावनी, बोले- क्राइम की चुकानी ही होगी कीमत

इस पूरे मामले को लेकर (थाना इंचार्ज) अशोक कुमार सरोज ने बताया, आरोपी का नाम चंपी है. वह काफी दिनों से युवती के पीछे था. उसने युवती के साथ बदतमीजी की. इस दौरान उसने उसकी जीभ ही काट ली. आरोपी का इलाज होते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Back to top button