UP News: CM योगी की क्रिमिनल्स को चेतावनी, बोले- क्राइम की चुकानी ही होगी कीमत

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ये नया उत्तर प्रदेश अपराध को कतई स्वीकार नहीं करता है और यदि किसी ने यहां अपराध करने की जुर्रत की तो उसे हर हाल में उसकी कीमत भी चुकानी होगी।

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद का नया उत्तर प्रदेश अपराध को कतई स्वीकार नहीं करता है। यदि किसी ने यहां अपराध करने की जुर्रत की तो उसे हर हाल में उसकी कीमत भी चुकानी होगी। वह दौर खत्म हो गया जब पीड़ित तड़पता, भटकता था और अपराधी मौज-मस्ती करते थे। अब प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा। सरकार बनने के बाद यह तय किया गया कि कम से कम हर कमिश्नरी में एक फॉरेंसिक साइंस लैब होनी चाहिए। इससे आठ वर्षों में इनकी संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

CM योगी ने दी चेतावनी

श्री योगी ने मंगलवार को बी से ए क्लास में उच्चीकृत क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला ;आरएफएसएल. गोरखपुर के नवीन उच्चीकृत भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित करने के बाद कहा कि वह दौर खत्म हो गया जब पीड़ित तड़पता, भटकता था और अपराधी मौज.मस्ती करते थे और अब प्रदेश सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत साक्ष्य संकलन और फॉरेंसिक साइंस लैब्स ;विधि विज्ञान प्रयोगशाला के जरिए इसके प्रमाणन की ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी है कि कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।

फॉरेंसिक साइंस लैब्स से रोजगार का सृजन

सीएम योगी ने कहा कि फॉरेंसिक साइंस लैब्स से युवाओं के लिए नए रोजगार का सृजन भी होगा। इसके लिए सरकार ने लखनऊ में यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस की स्थापना की है। यहां लैब टेक्नीशियन के लिए सर्टिफिकेट, लैब में साक्ष्य मिलान करने वालों के लिए डिप्लोमा और विशेषज्ञ के लिए डिग्री कोर्स शुरू किए गए हैं।

ये भी पढ़े- गोरखपुर में हाईटेक RFSL का उद्घाटन, योगी बोले- ‘अब यूपी में अपराधी बच नहीं पाएंगे’

फॉरेंसिक साइंस लैब्स नए समय में नए अपराधों को रोकने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध कराने के प्रयासों का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में एडवांस डीएनए डायग्नोस्टिक, एआई, ड्रोन, रोबोटिक लैब उपलब्ध है। यहां नैनो से लेकर 40 किलो वजनी ड्रोन संचालित किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े- CM योगी का विपक्ष को करारा जबाब; बीएलओ की मौजूदगी में भरा SIR फॉर्म

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद से उनकी सरकार ने 17 नगर निगमों, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र से जोड़कर और 13 लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षित शहर बनाया है। इस कार्यक्रम में, उन्होंने 72.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छह मंजिला आधुनिक आरएफएसएल सुविधा की भी सराहना की, जो कानून प्रवर्तन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ये भी पढ़े- UP: गोरखपुर से मुंबई जा रही LTT एक्सप्रेस में बम की सूचना, अफरा-तफरी का माहौल

 

Back to top button