सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM , डी०के० शिवकुमार डिप्टी CM

सिद्धारमैया कर्नाटक के CM और शिवकुमार डिप्टी CM होंगे। सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार डी०के०शिवकुमार मान गए।

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के CM , डी०के० शिवकुमार डिप्टी CM

बुधवार को पहले इस तरह की खबरें आई थीं कि डी०के०शिवकुमार डिप्टी CM, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दो मिनिस्ट्री लेकर मान गए हैं। आलाकमान सिद्धारमैया को CM बनाना चाहता है और उन्होंने डी०के०शिवकुमार के सामने तीन फॉर्मूले रखे थे। फिर खबर आई है कि वो किसी पर भी सहमत नहीं हुए। खड़गे से डी०के०शिवकुमार ने साफ कह दिया कि बनाना है तो CM बनाओ, डिप्टी CM नहीं बनूंगा। देर रात सोनिया गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डी०के०शिवकुमार से बातचीत की। इसके बाद ही CM पद के लिए अड़े डी०के०शिवकुमार तैयार हुए। इसका ऑफिशियल ऐलान आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

डी०के०शिवकुमार ने गुरुवार सुबह कहा, ‘मैं पार्टी के फॉर्मूले पर राजी हूं। आगे लोकसभा चुनाव हैं और मैं जिम्मेदारियों के लिए तैयार हूं। पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए मैंने सहमति दी है।’ डी०के० के भाई और सांसद डी०के०सुरेश ने कहा कि मैं पूरी तरह से खुश नहीं हूं।

कांग्रेस ने आज शाम 7 बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी के सेंट्रल ऑब्जर्वर भी पहुंचेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। इससे पहले राहुल और खड़गे की सिद्धारमैया और डी०के०के साथ दो मीटिंग्स बेनतीजा रही थीं।

डी०के०शिवकुमार 50-50 फॉर्मूले पर राजी हुए हैं। पहले ढाई साल सिद्धारमैया CM रहेंगे और बाद के ढाई साल डीके। यानी डीके लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, अब कर्नाटक का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा, इसका नाम तय नहीं है।

Back to top button