Kartik Aaryan के साथ शूटिंग के वक्त हुआ हादसा, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

Kartik Aaryan Injured: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के फैंस के लिए चिंताजनक खबर आई है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही अपनी अनटाइटल्ड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में उनके घुटने में गंभीर चोट आई है।

चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के माहिम स्थित फोर्टिस रहेजा अस्पताल (Fortis Raheja Hospital) में भर्ती कराया गया है।

शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर खान की इस स्पोर्ट्स फिल्म के आखिरी दो दिनों की शूटिंग चल रही थी। फिल्म के क्लाइमेक्स और अहम एक्शन सीन्स को शूट करने के लिए कार्तिक आर्यन काफी समय से कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे थे। शूटिंग सेट पर एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करते समय उनका घुटना मुड़ गया और वे गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें सर्जरी की सलाह दी है। सर्जरी के बाद एक्टर को कुछ दिनों तक पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहने की हिदायत दी जाएगी, जिसके चलते उनकी अगली फिल्मों का शूटिंग शेड्यूल कुछ समय के लिए टल सकता है।

ये भी पढ़े- Govinda की शादी खतरे में…? बेटे यश के साथ सुनीता आहूजा गुस्से में पहुंचीं फैमिली कोर्ट

कबीर खान के साथ दूसरी फिल्म 

हाल ही में ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम करने वाले कार्तिक आर्यन के लिए यह फिल्म बेहद खास है। ‘चंदू चैंपियन’ के बाद निर्देशक कबीर खान के साथ यह उनका दूसरा प्रोजेक्ट है। इसके अलावा, इस फिल्म से कार्तिक आर्यन अपने प्रॉडक्शन बैनर ‘डोपामाइन स्टूडियोज’ (Dopamine Studios) की शुरुआत करते हुए बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Allu Arjun की ‘Raaka’ में हॉलीवुड स्टार की एंट्री! विलेन के रोल के लिए कॉस्ट्यूम फाइनल

Back to top button