आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है:EC

Delhi: दिल्ली में यमुना किनारे स्थित बेला स्टेट बस्ती में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद सैकड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वहां पहुंचने और इस बाबत अधिकारियों पर सवाल उठाने के बाद भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

चुनाव आयोग का आधिकारिक पक्ष और निर्देश

राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने जवाब दिया।  चुनाव आयोग ने बताया कि बेला स्टेट बस्ती के इस मामले को संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) पहले ही देख चुके हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया कि दिल्ली के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का अधिकार प्रभावित न हो।
चुनाव आयोग ने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं है, तो वह निर्धारित घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर स्वयं को नए मतदाता के रूप में पंजीकृत करा सकता है। मतदाता अपने आवेदन संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (AERO), बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास अथवा निर्धारित मतदान केंद्रों पर आसानी से जमा कर सकते हैं।

Back to top button