‘लद्दाख के बाग’ के नाम से मशहूर नुब्रा घाटी की खूबसूरती पर हो जाएंगे मोहित

nubra valley ladakh

लेह-लद्दाख अपनी प्राकृतिक सुंदरता और खूबसूरती के लिए भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। लद्दाख को भारत का मुकुट कहा जाता है। लद्दाख में बहुत से पर्यटक स्थल हैं। आज हम आपको लद्दाख में स्थित नुब्रा घाटी के बारे में बता रहे हैं।

लद्दाख के बाग के नाम से मशहूर है नुब्रा घाटी

नुब्रा घाटी लेह से 150 किमी की दूरी पर बसी एक आकर्षक और खूबसूरत घाटी है। नुब्रा का मतलब होता है- फूलों की घाटी।

यह घाटी गुलाबी और पीले जंगली गुलाबों से सजी है। इसकी सुंदरता की वजह से नुब्रा घाटी को ‘लद्दाख के बाग’ के नाम से भी जाना जाता है।

नुब्रा घाटी श्योक और नुब्रा नामक दो नदियों के बीच में बसी है। इस घाटी की रेत और आकर्षक पहाड़ियां यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

कब जाएं नुब्रा घाटी

सर्दियों में नुब्रा घाटी का मौसम काफी ठंडा रहता है इसलिए यहाँ जाने के लिए सबसे सही समय मई से सितंबर तक रहता है।

नुब्रा घाटी का व्यापारिक केंद्र ‘डिस्किट’

डिस्किट को नुब्रा घाटी का व्यापारिक केंद्र कहा जाता है। अगर आपको शांत वातावरण पसंद हैं तो आप डिस्किट से दस किलोमीटर दूर पश्चिम में हंडर की यात्रा कर सकते हैं।

यहां आपको दो कूबड़ वाले ऊंट देखने को मिल सकते हैं। डिस्किट और हंडर में रुकने के लिए बहुत सारे होटल, होम स्टे, रिसॉर्ट और टेंट उपलब्ध हैं।

कैसे पहुंचे नुब्रा घाटी

जहाँ पहले लेह-लद्दाख जाना कठिन था, वहीं अब कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट की वजह से दुनिया के किसी भी हिस्से से लेह जाना बेहद आसान हो गया है।

आप दिल्ली से लेह के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। इसके बाद मनाली और स्पीती के रास्ते निजी वाहन या बस से नुब्रा घाटी पहुँच सकते हैं।

Back to top button