Lok Sabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान खत्म, राज्यों में कितने प्रतिशत रही वोटिंग..

Lok Sabha Chunav: लोकतंत्र के महापर्व की आज से आगाज हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 का शुक्रवार को पहले चरण का मतदान खत्म हो गया हुआ। 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले गए हैं। शाम पांच बजे तक देश भर में 59.7 फीसदी वोटिंग हुई।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव 2024 का रण के मद्देनजर शुक्रवार को पहले चरण का मतदान खत्म हो गया हुआ। पहले चरण की वोटिंग में देश की 102 सीटें दांव पर थीं। शाम पांच बजे तक देश भर में 59.7 फीसदी वोटिंग हुई। दिन चढ़ने के साथ वोटिंग ने रफ्तार पकड़ ली थी। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही थी। सुबह सात बजे से शुरू मतदान शाम पांच बजे तक चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की थी। 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले गए। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य को EVM में कैद कर दिया है।

देशभर में कितना प्रतिशत हुआ मतदान?

देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर आधिकारिक रूप से मतदान समाप्त हो गया है। जो लोग अब भी लाइन में लगे हैं वह वोट करेंगे लेकिन अब कोई नई लाइन नहीं लगेगी। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे तक देशभर में औसत 60 फीसदी मतदान हुआ है।

पश्चिम बंगाल में 5 बजे तक कितना मतदान?

पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 77.57 फीसदी मतदान हुआ है। 

कूचबिहार: 77.73%
अलीपुरद्वार: 75.54%
जलपाईगुरी: 79.33%

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर-  67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हो कर शाम छह बजे तक चला। आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है।  इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर शामिल हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

Back to top button