Lok Sabha Elections 2024: पिछले साल की तुलना में कितनी कम हुई वोटिंग?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए के दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। तो वही यूपी में 91 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। वर्ष 2019 की तुलना में इस बार वोटिंग कम रही। जिसमें 63.50 प्रतिशत वोटिंग हुई।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर कल यानि, 26 अप्रैल को मतदान हुआ जिसमें 63.50 प्रतिशत वोटिंग हुई। बड़े राज्यों में वोटिंग प्रतिशत कम रहा जबकि छोटे राज्यों के मतदाताओं ने जमकर मतदान किया। चुनाव आयोग ने कहा कि दूसरे चरण  का मतदान ज्यादातर शांतिपूर्ण रहा। रात 8 बजे तक संभावित मतदान का आंकड़ा 63.50 प्रतिशत था, जो सभी मतदान केंद्रों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बताया गया है। इसके अतिरिक्त, मतदान का समय समाप्त होने तक मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी गई।

2019 के मुकाबले यूपी में 7 प्रतिशत कम मतदान

मतदान केंद्रों पर सुबह उत्साह के साथ मतदान शुरू हुआ, लेकिन दोपहर के बाद गति कम हो गई। इस दौरान कई राज्यों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर हुआ था और पहले चरण में वोटिंग प्रतिशत कम रहा था। उत्तर प्रदेश में 2019 में इन्हीं सीटों पर हुए 62 प्रतिशत मतदान से 7 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश में कहाँ, कितना हुआ मतदान?

लोस क्षेत्र            वर्ष 2019            वर्ष 2024

अमरोहा              71.05                64.54

मेरठ                   64.29                59.03

बागपत                64.68                54.63

गाजियाबाद          55.89                49.80

गौतमबुद्ध नगर     60.49                52.46

बुलंदशहर           62.92                 56.41

अलीगढ़              61.68                56.62

मथुरा                  61.08                49.29

और वही बात करे अन्य राज्यों की तो, केरल में मतदान प्रतिशत 70.21 फीसदी रहा। केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में मतदान 72.70 प्रतिशत दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में 57.88 फीसदी मतदान हुआ। महाराष्ट्र की आठ सीटों पर 57.83 फीसदी मतदान हुआ, जबकि राजस्थान में यह 64.07 फीसदी तक पहुंच गया। बिहार में 55.08 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में 71.91 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में 71.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

Back to top button