
Loksabha Election: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, राजस्थान के 10 सीटों पर बदले प्रत्याशी
Election2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 43 नाम हैं। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को टिकट मिला है। इससे पहले कांग्रेस ने बीते 8 मार्च को 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

कांग्रेस (Congress) ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट (Candidates Second List) जारी कर दी। कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में असम, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा, “हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पहले ही घोषित कर दी है। आज, हम दूसरी लिस्ट की घोषणा करने जा रहे हैं। कल, CEC ने बैठक की और असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान से लगभग 43 नामों को मंजूरी दे दी।”
दूसरी लिस्ट में गौरव गोगोई असम के जोरहाट से उम्मीदवार होंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान के चुरू से राहुल कस्वां, जालोर से वैभव गहलोत उम्मीदवार घोषित हुए हैं। बता दें कि राहुल कस्वां का टिकट भाजपा ने काट दिया था। इसके बाद उन्होंने बगावत कर दी थी। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित CEC की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 43 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की गई। pic.twitter.com/kgWoEkzKt6
— Congress (@INCIndia) March 12, 2024
राजस्थान के 10 सीटों पर बदले प्रत्याशी –
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इन पर पिछले चुनाव के किसी भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है। एक दिन पहले कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को चूरू से टिकट दिया गया है। भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर-सिरोही से उम्मीदवार बनाया गया है। पिछली बार वैभव ने जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था





