Lucknow से इन जिलों में चलेंगी AC इलेक्ट्रिक बस

लखनऊ।  लखनऊ से बनारस, प्रयागराज और बहराइच के लिए चलेंगी 20 एसी इलेक्ट्रिक बसें। यूपी रोडवेज डीजल बसों की जगह चरणबद्ध तरीके से एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा, मुख्यालय स्तर पर 250 ई-बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लखनऊ से 20 नई एसी ई-बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जो पहले चरण में बनारस, प्रयागराज और बहराइच के लिए संचालित होंगी। एक बार चार्ज होने पर बसें 300 से 350 किमी तक चलेंगी और करीब तीन माह में संचालन शुरू होने की संभावना है। प्रस्तावित किराया: प्रयागराज ₹336, बनारस ₹475 और बहराइच ₹210। ई-बसों से यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और बेहतर सफर मिलेगा।

Back to top button