
Lucknow News: राजधानी फिर हुई शर्मसार, स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Lucknow News: लखनऊ के इंदिरानगर में एक प्रतिष्ठित स्कूल की वैन में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिससे सनसनी फैल गई है।
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में रेप का मामला सामने आया है. वैन ड्राइवर पर आरोप है कि उसने बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची की मां की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मासूम ने रोते हुए सुनाई सच्चाई
बताया जा रहा है कि घटना 14 जुलाई की है. जब रोज़ की ही तरह बच्ची घर पहुंची तो काफी उदास सी लगी. मां ने बच्ची को सामान्य करते हुए पूछताछ की तो बच्ची ने सहमते हुए बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में दर्द हो रहा है. रोते हुए बच्ची ने मां को बताया कि सुबह स्कूल ले जाते समय वैन चालक मो. आरिफ ने वैन में उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय बच्ची वैन में अकेली थी। बच्ची ने इशारों में चालक की पूरी करतूत बयान की। यह सुनकर मां स्तब्ध रह गई। जिसके बाद मां बच्ची को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची।
मां को धमकी, स्कूल प्रबंधन ने नहीं की कार्रवाई
जब माँ ने स्कूल पहुंचकर इसकी शिकायत की, तो आरोपी वैन चालक ने खुलेआम धमकी दी: “अगर कुछ बोली, तो बच्ची को गायब कर दूंगा। पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार से मां ने इंसाफ की गुहार लगाई, मगर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टा चुप्पी ओढ़ ली। हालांकि, मां ने हिम्मत दिखाई और बृहस्पतिवार को इंदिरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़े-
पुलिस को शक: पहले भी बच्चियों को बनाया शिकार
पुलिस को आशंका है कि आरोपी पहले भी ऐसी घटनाएं कर चुका है। पुलिस टीम अब उस वैन से जाने वाली अन्य बच्चियों से भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही, वैन की तलाश जारी है जो अब तक बरामद नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई साक्ष्य मिटाने की कोशिश हुई, तो संबंधित लोगों पर भी कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़े-
सावन के महीने में हिंदू रक्षा दलों ने बंद कराया KFC स्टोर, पुलिस ने दर्ज की FIR





