Lucknow: सड़क पर उतरा हवाई जहाज! सोशल मीडिया पर वायरल..

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़क पर सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरोप्लेन लखऊ की सड़क पर फंस गया। ये एयरोप्लेन एक ट्रेलर से इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया की ओर जा रहा था और फ्लाईओवर के ऊपर फंस गया था। यह प्लेन मुंबई से होकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए असम तक पहुंचेगा।

Lucknow: सड़क पर उतरा हवाई जहाज

राजधानी लखनऊ की सीतापुर रोड पर एक ट्रेलर पर प्लेन स्क्रैप जानकीपुरम स्थित फ्लाईओवर पर फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर ड्राइवर फ्लाईओवर से उतारने में सफल रहा। वहीं, जमा लोगों की भीड़ में प्लेन की फोटो लेने की होड़ मच गई।

ड्राइवर महेश ने बताया कि दो दिन पहले प्लेन के स्क्रैप को लेकर मुंबई से चला था। उसने बताया कि मध्य प्रदेश होते हुए वह लखनऊ पहुंचा। इसके बाद बिहार होते हुए असम जाएगा। इस प्लेन स्क्रैप में एक प्राइवेट कंपनी होटल बनाएगी। ड्राइवर ने बताया कि ट्रेलर की लंबाई ज्यादा होने के कारण इसको मोड़ने और फ्लाईओवर चढ़ाने-उतारने में काफी दिक्कत होती है, इसलिए वह रात में ही सफर करते हैं। ड्राइवर ने बताया कि दो दिनों में हम असम पहुंच जाएंगे।

Back to top button