Lucknow News: पारा में DJ पर गाने को लेकर बवाल, नशे में धुत युवकों ने किया पथराव

Lucknow News: लखनऊ में मां की ज्योतियात्रा में बज रहे गाने को लेकर बवाल हो गया। जिसमें कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस हादसे में 3 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

Lucknow News: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के सदरौना कांशीराम कॉलोनी में बुधवार देर रात नवरात्रि जागरण के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दो नशे में धुत युवकों ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों पर ईंट-पत्थर चला दिए। इस हमले में तीन युवक मामूली रूप से घायल हो गए।

आरोपी युवक शराब के नशे में थे

दोनों पक्षों में हुई थी कहासुनी और पथराव नवरात्रि के मौके पर काशीराम कॉलोनी में भक्त जागरण का आयोजन कर रहे थे। डीजे पर ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे…’ गाना बजा, तभी इलाके में मौजूद दो युवकों ने इस पर आपत्ति जताई। गाने को बंद करने की मांग पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

आरोपी युवक शराब के नशे में थे। उन्होंने अचानक ईंट-पत्थरों से हमला बोल दिया, जिससे तीनों श्रद्धालु घायल हो गए।

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने ज्योति लेकर जा रहे भक्तों को सुरक्षित जागरण स्थल तक पहुंचाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है और तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवरात्रि के चलते इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Back to top button