UP: लखनऊ में गर्लफ्रेंड ने की लिव इन पार्टनर की हत्या, मर्डर के बाद कमरे में बैठी रही

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। कई साल बीतने के बाद दोनों में कई बातों को लेकर विवाद शुरू हो गया और आए दिन लड़ाई झगड़े होते थे।

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। दोनों सालों से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को हिरासत में लिया है। बेटियों के साथ आरोपी महिला कई घंटे तक शव के साथ रही। इसके बाद खुद उसने पुलिस को इंजीनियर की हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

रत्ना और सूर्य के बीच हुआ था झगड़ा

हरदोई की मूल निवासी रत्ना की पहले से 17 और 15 वर्ष की दो बेटियां हैं। सोमवार रात रत्ना और सूर्य के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। भोर करीब पांच बजे रत्ना ने घर में रखे चाकू से सूर्य प्रताप का गला रेत दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त रत्ना की दो बेटियां भी घर में मौजूद थीं।

पुलिस ने रत्ना को किया गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपी महिला ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची बीबीडी थाने की पुलिस ने रत्ना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में बेटियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

रत्ना की बेटियों पर नजर रखता था सूर्य

रत्ना देवी पिछले 10 साल से सूर्य प्रताप के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. इसी घर में रत्ना की 18 और 14 साल की दो बेटियां भी साथ रहती थीं. सूत्रों का दावा है कि सूर्य प्रताप की नजर रत्ना की 18 वर्षीय बेटी पर खराब थी, जिससे रत्ना बेहद आहत और नाराज थी. इसी विवाद ने हत्या का रूप ले लिया.आरोपी ने ये भी बताया कि सूर्य रत्ना की दोनों बेटियों को घर में कैद जैसा माहौल देता था. घर में 3 सीसीटीवी कैमरे लगाकर मोबाइल से हर गतिविधि पर नजर रखता था. मृतक सूर्य ने बड़ी बेटी की पढ़ाई छुड़ाकर घर में रहने पर मजबूर कर दिया था.

ये भी पढ़े- Noida चिल्ला फ्लाईओवर: घटिया स्टील मामले में कंपनी पर करोड़ों का जुर्माना

घटना की प्राथमिक जांच में जो कारण सामने आया है, वह और भी चौंकाने वाला है., हालांकि पुलिस अभी इस मामले के कारणों पर चुप्पी साधे हुए हैं. वहीं आरोपी ने भी कैमरे के सामने कुछ बोलने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़े- UP News: सफाईकर्मियों ने पानी समझकर पिया तेजाब, दुकानदार की पत्नी ने गलती से दी बोतल

 

Back to top button