गोमतीनगर में LDA और नगर निगम के बुलडोजर चले, सड़क से हटाए गए अवैध कब्जे

Lucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में सड़क और पटरियों से अवैध कब्जा हटाने पहुंची LDA और नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया।

Lucknow News:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे वीआईपी और पॉश इलाकों में शुमार गोमतीनगर में शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की। हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रशासनिक टीम दोपहर करीब 3 बजे कई बुलडोजर, पोकलैंड मशीनें और डंपर लेकर मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

टीम ने बिना कोई वक्त गंवाए सड़कों के किनारे और फुटपाथों (पटरियों) पर सालों से जमे अवैध ढांचों, दुकानों और पक्के निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा, विरोध प्रदर्शन और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

बुलडोजर के आगे अड़े लोग

जैसे ही पीले पंजे ने अवैध कब्जों को जमींदोज करना शुरू किया, स्थानीय दुकानदार और निवासी भारी संख्या में सड़कों पर उतर आए। अपनी आजीविका और दुकानों को टूटता देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया।

ये भी पढ़े- UP News: बस्ती में बड़ा सियासी ड्रामा; CM योगी के दौरे से पहले बीजेपी नेता हाउस अरेस्ट

अधिकारियों से हुई तीखी बहस

स्थिति उस समय बेहद तनावपूर्ण हो गई जब कई बार लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए सीधे चलते हुए बुलडोजर के सामने आकर खड़े हो गए और मशीनों का रास्ता रोककर कार्रवाई रुकवाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जब एलडीए के अधिकारियों और नगर निगम की टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और शांत कराने की कोशिश की, तो उनके बीच लंबी और बेहद तीखी नोकझोंक हुई।

ये भी पढ़े- Ayodhya News: राम मंदिर दान चोरी केस में बड़ा बवाल, SIT जांच के बीच 23 कर्मचारियों का इस्तीफा

हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ एक्शन

भारी विरोध, नारेबाजी और हंगामे के बावजूद प्रशासनिक टीम पीछे नहीं हटी। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने अपने अभियान को मुस्तैदी से जारी रखा और एक-एक कर सड़क व पटरी से सभी अवैध कब्जों को पूरी तरह साफ कर दिया।

मौके पर मौजूद उच्च अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई माननीय हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। कोर्ट के निर्देशों के तहत सार्वजनिक भूमि, मुख्य मार्गों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़े- UP Weather: पानी-पानी हुआ लखनऊ, 19 जिलों में आज तूफान-बारिश का अलर्ट

Back to top button