Lucknow News: लखनऊ में फिर अग्निकांड, ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी भीषण आग

Lucknow Fire News: लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में स्थित इरम स्कूल की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूल खाली होने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।

Lucknow Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आग लगने का एक और मामला सामने आया है। मंगलवार (23 जून) को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के कैम्पवेल रोड पर स्थित इरम स्कूल (Iram School) में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल की बिल्डिंग खाली होने से कोई नुकसान नहीं हुआ। कल ही अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि इरम स्कूल में आग लगने की समय पर सूचना मिलने से दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही खाली थी बिल्डिंग

राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटना के समय स्कूल की बिल्डिंग पूरी तरह खाली थी, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े- Lucknow: ध्वस्तीकरण आदेश से मौत के मंजर तक, अलीगंज अग्निकांड में बड़ा खुलासा

कल ही हुआ था बड़ा हादसा

लखनऊ में लगातार दूसरे दिन आग लगने की इस घटना से प्रशासन और जनता दोनों सहमे हुए हैं। गौरतलब है कि कल ही (22 जून) लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी थी, जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। उस बड़े हादसे के ठीक अगले दिन स्कूल में लगी इस आग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े- अलीगंज में मौत की आग! कोचिंग सेंटर में 14 छात्रों की दर्दनाक मौत…

Back to top button