Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का तगड़ा झटका,देश भर में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

Petrol-Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी हैं। जिससे दिल्ली, मुंबई सहित कई शहरों में नए दरें लागू हो गई हैं।

Petrol-Diesel Price Hike: देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में बड़ा इजाफा किया गाय है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 3.14 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। डीजल के रेट भी 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। सीएनजी भी दो रुपये महंगी हुई है। नई दरें आज से लागू हो गई है। करीब चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया है। वहीं पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दामों में इजाफे पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

लखनऊ में अब कितने का है पेट्रोल-डीजल?

लखनऊ में पेट्रोल का दाम 2 रुपये 84 पैसा और डीजल के दामों में 3.01 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही आम जनता को अब पेट्रोल 97.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90 रुपये 82 पैसा प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

इसके साथ ही सीएनजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी की गई है। लखनऊ में सीएनजी के दाम भी दो रुपये बढ़ाए गए हैं। कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का ये पहला झटका है। आगे कई बार और दाम बढ़ाए जा सकते हैं।

लखनऊ में अभी सीएनजी की कीमत 98 रुपये प्रतिकिलो है। ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या सुल्तानपुर, उन्नाव और आगरा में सीएनजी के पुराने दाम ही लागू होंगे। हालांकि, सीएनजी के दाम जब रिवाइज हुए थे तभी 2 रुपए बढ़ गए थे। उसके बाद से यही कीमत है।

पीएम मोदी ने की थी पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील

इससे पहले पीएम मोदी ने बीते रविवार को संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों की अपील की थी. रुपये में भारी गिरावट आई है और वर्तमान में यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के नीचे पहुंच गया है

Back to top button