Lucknow News: सहारा ग्रुप का दफ्तर सील, RERA की बड़ी कार्यवाही

Lucknow: राजधानी में RERA ने सहारा ग्रुप का दफ्तर सील किया गया है। सहारा प्राइम सिटी पर कुल 14.25 करोड़ बकाया था। 1.95 करोड़ जमा होन के बाद अब 12 करोड़ 30 लाख शेष हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

लखनऊ सदर तहसील की टीम ने बृहस्पतिवार को सहारा ग्रुप का दफ्तर सील कर दिया। रेरा की ओर से जारी बकायेदारों की सूची में सहारा ग्रुप का नाम था। ग्रुप को कई बार नोटिस भेजकर बकाया जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन कंपनी ने रकम नहीं दी। बृहस्पतिवार को कार्रवाई के बाद कंपनी ने 1.95 करोड़ रुपये जमा किए।

एसडीएम सदर अंकित शुक्ला ने बताया कि सहारा ग्रुप का दफ्तर सील किया गया है। सहारा प्राइम सिटी पर कुल 14.25 करोड़ बकाया था। 1.95 करोड़ जमा होन के बाद अब 12 करोड़ 30 लाख शेष हैं। कंपनी को बकाया जल्द जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य बकायेदारों को भी रकम जमा करने का आदेश दिया गया है। 

रेरा की ओर से जारी सूची में प्रमुख बकायेदारों में अंसल, शाइन सिटी, आर संस, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन, पार्थ इंफ्रा, ओमेगा डवलपर्स, पोलार्स इंफ्रा डवलपर्स, वसुंधरा लोटस, विराज कंस्ट्रक्शन, रोहतास प्रोजेक्ट्स, वेल्थ मंत्रा, अवध इंफ्रा लैंड और यजदान इंफ्राकॉन शामिल हैं। रेरा ने जिला प्रशासन को 273 करोड़ रुपये वसूलने की जिम्मेदारी दी है।

Back to top button