
Lucknow News: KGMU परिसर में अवैध बस्ती ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन से कई परिवार बेघर
Bulldozer Action in Lucknow: लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह प्रशासन ने शिक्षा भवन के पीछे स्थित मलिन बस्ती पर बुलडोजर चलाया। अवैध कब्जे हटाने की इस कार्रवाई में कई परिवार बेघर हो गए।
Bulldozer Action in Lucknow: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है। आज करीब डेढ़ एकड़ जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। इन अतिक्रमणकारियों को KGMU प्रशासन ने नोटिस दिया था। इस कार्रवाई में कई परिवार बेघर हो गए। लोगों की आंखों में आंसू थे, जब उन्होंने अपने आशियाने को मलबे में तब्दील होते देखा। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। करीब 100 झुग्गी-घरों को जमींदोज किया गया।
तीन बार जारी हुए नोटिस, नहीं हटे अवैध कब्जे
मामले की जानकारी के अनुसार, शिक्षा भवन के पीछे स्थित इस बस्ती में पिछले कई वर्षों से दर्जनों परिवार रह रहे थे। प्रशासन के अनुसार, यह भूमि सरकारी अभिलेखों में मेडिकल कॉलेज परिसर से संबंधित बताई गई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बार-बार पत्राचार कर यह भूमि खाली कराने की मांग की थी। मौके पर मौजूद कॉलेज की ओर से आए एडवोकेट ज्ञान सिंह ने बताया कि इस बस्ती को तीन बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी अवैध कब्जा जारी रहा। इसलिए 6 अक्टूबर 2025 को कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक कार्रवाई की गई।”
ये भी पढ़े-
नोएडा में डेंगू का प्रकोप जारी, चार दिन में मिले 53 नए मरीज
डॉ. केके सिंह प्रवक्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की 1.8 एकड़ जमीन सरकार ने केजीएमयू को दी थी, लेकिन चार बार नोटिस देने के बावजूद भी वहां बसे लोग अवैध रूप से अपना कब्जा जमाए हुए थे और जगह खाली नहीं कर रहे थे। जिसके बाद आज वहां पर बुलडोजर कार्रवाई करके कब्जा खाली कराया गया है।
ये भी पढ़े-
रायबरेली में दलित की हत्या पर सियासत तेज; युवक मरते-मरते बोला राहुल गांधी…





