
साथी कर्मचारियों के साथ दरिंदगी, नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में डाला प्रेशर गन
Lucknow News: राजधनी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक साथ काम करने वाले लोगों ने एक 16 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर डाल दिया। जिसके चलते नाबालिग बेहोश हो गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में यह अजीब वारदात सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया। यहाँ एक नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कार वर्कशॉप में साथ काम करने वाले लोगों ने 16 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट में वैक्यूम क्लीनर डाल दिया जिससे एयर प्रेशर के चलते नाबालिग बेहोश हो गया। पता चला कि पीड़ित के अंदरूनी हिस्सों में कई गंभीर चोटें आई हैंऔर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मजाक बना परेशानी का सबब
जानकारी के मुताबिक आदित्य त्रिवेदी नाम का नाबालिक हुंडई सर्विस सेंटर में पिछले दो महीने से काम कर रहा था। इस दौरान वहां काम करने वाले कुछ लड़के उसके साथ आए दिन मजाक और परेशान करते थे। पीड़ित के भाई का आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल की शाम 5 से 7 बजे के बीच चार लड़कों ने भाई का हाथ और पैर पकड़ लिया। इस बीच विकास शर्मा नमक कर्मचारी ने प्रेशर गन उसके पिछले प्राइवेट पार्ट में डाल कर चालू कर दिया। इस घटना के बाद आदित्य तुरंत बेहोश हो गया।
डॉक्टरों ने केजीएमयू किया रेफर
कर्मचारियों ने ही उसे सिविल अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसे इंजेक्शन देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। लेकिन आदित्य रात भर कराहता रहा। इसके बाद परिजन उसे लेकर लोक बंधू अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए केजीएमयू रेफर कर दिया।
पीड़ित के घरवालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने ये सब मजाक-मजाक में किया गया था। पीड़ित के घरवालों ने आरोपियों से इलाज का खर्च देने की बात कही और आरोपी मान भी गए। खबर है कि उन्होंने पीड़ित के परिवार को ऑपरेशन के तीस हजार रुपये दे दिए हैं। आगे के इलाज के लिए भी पैसे देने को तैयार हैं।





