Lucknow News: नाराज KGMU की नर्स ने लगाया गलत वीगो, हाथ काटने की नौबत

Lucknow News: लखनऊ के KGMU से बेहद हैरान करने वाला ये मामला सामने आया है। जहां पर तीमारदार द्वारा बार-बार बुलाना नर्स को नागवार गुजर गया। बेहद हैरान करने वाला ये मामला, हड्डी रोग विभाग का है।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में मरीज को वीगो लगाने के लिए बार-बार बुलाना नर्स को अच्छा नहीं लगा। नर्स का पारा इतना चढ़ा कि उसने गुस्से में गलत वीगो लगा दिया। तीमारदार उससे मरीज का हाथ सूजने की बात बताते रहे, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। बुजुर्ग मरीज को वीगो लगाने में बड़ी लापरवाही के चलते उसका हाथ तक काटने की नौबत आ गई।

महिला के हाथ में सूजन

केजीमयू के हड्डी रोग विभाग में लखनऊ निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला केसरी करीब एक महीने से भर्ती हैं। घटना पिछले सप्ताह की है। मरीज के घरवालों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स से वीगो लगाने के लिए कहा। कई बार कहने के बाद भी जब नर्स ने वीगो नहीं लगाया तो तीमारदार उसके केबिन के सामने ही बैठ गए। इसके बाद गुस्से में नर्स ने वीगो लगा दिया। वीगो लगाने के बाद महिला के हाथ में सूजन आ गई। तीमारदार ने नर्स से हाथ ने सूजन आने की बात बताई, लेकिन वह दोबारा नहीं आईं। इसकी वजह से हाथ काला पड़ गया।

“गलत वीगो लगने से अगर हाथ काला पड़ जाए तो उसे काटना भी पड़ सकता है। इस मामले की शिकायत मिली है। शिकायत के बाद जांच समिति बनाई गई है। जांच में दोषी मिलने पर आरोपी नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

– प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI

ड्यूटी बदलने पर दूसरी नर्स ने बताया कि वीगो गलत लग गई थी, इसी वजह से सूजन आ गई है। आशंका है कि गलत वीगो की वजह से महिला का हाथ काटना पड़ सकता है। मामले की शिकायत मिलने के बाद केजीएमयू प्रशासन ने जांच समिति बना दी है।

ये भी पढ़े-

Lucknow के शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी पर हमला, इलाके में मचा हड़कंप

Back to top button