Akhilesh Yadav: भाजपा का ‘डबल इंजन’ Vs सपा का ‘प्रबल इंजन’, लखनऊ में लगे होर्डिंग

Akhilesh Yadav: भाजपा के डबल इंजन की सरकार के नारे की तोड़ निकालते हुए सपा ने प्रबल इंजन की सरकार का नारा दिया है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें अखिलेश यादव को ट्रेन के इंजन पर दिखाया गया है।

Akhilesh Yadav Birthday in  lucknow: सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन आज पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के सियासत में होर्डिंग पोस्टर वार की अहम भूमिका रहती है, लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर एक बार फिर एक विशाल होर्डिंग ने सबका ध्यान खींचा है। इस होर्डिंग के माध्यम से न केवल अखिलेश यादव के जन्मदिन पर संस्कृत भाषा में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं, बल्कि इसके केंद्र में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सियासी एजेंडा भी रखा गया है।

2027 के लिए ‘प्रबल इंजन’ की सियासी चाल

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले होर्डिंग का मुख्य नारा है, “फिर चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी प्रबल इंजन की सरकार।” इसमें ‘प्रबल इंजन’ सीधे तौर पर अखिलेश यादव के नेतृत्व को दर्शाता है, जबकि इंजन से जुड़ी ट्रेन के डिब्बों पर सपा शासनकाल की प्रमुख योजनाओं को संक्षेप में कोड (P, D, E, S) के रूप में दर्शाया गया है।

इसमें ‘P’ से ‘प्रगति’, ‘D’ से डेवलपमेंट ‘विकास’, ‘E’ एंप्लॉयमेंट से ‘रोजगार’, और ‘S’ सिक्योरिटी से ‘सुरक्षा’ जैसी बातें लिखी हैं, जिन्हें पार्टी अपनी वापसी का आधार बना रही है। यह होर्डिंग 2027 का चुनाव सपा अखिलेश यादव के व्यक्तित्व और उनके पूर्व शासनकाल में किए गए कार्यों को केंद्र में रखकर लड़ेगी।

समाजवादी पार्टी का यह राजनीतिक संदेश जनता के बीच यह स्थापित करने का प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर वापस लाने के लिए ‘डबल इंजन’ नहीं, बल्कि एक ‘प्रबल इंजन’ की आवश्यकता है। यह होर्डिंग केवल कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम नहीं कर रहा, बल्कि सीधे तौर पर मतदाताओं को पार्टी के पिछले काम और भविष्य के वादों को याद दिला रहा है।

 

Back to top button