Breaking News: लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, कई लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के ठाकुरगंज के बालागंज में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इमेज क्रेडिट : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर को कार में ले जाया जा रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। धमाका बहुत तेज हुआ जिसमे कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया। घायलों की हालत बेहद नाजुक है।

Back to top button