
I Love मोहम्मद विवाद के बीच लखनऊ में लगे ‘I Love Yogi Ji’ के पोस्टर
I Love Mohammed Controversy: उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ वाले विवाद के बीच अब ‘आई लव बुलडोजर’ के पोस्टर सामने आए हैं. बीजेपी युवा मोर्चा ने ‘आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी’ और ‘आई लव बुलडोजर’ के पोस्टर लगाए.
I Love Mohammed Controversy: उत्तर प्रदेश में आई लव मोहम्मद विवाद पर माहौल गरमाता जा रहा है। मुस्लिम धर्म के लोग आई लव मोहम्मद की नारेबाजी करते हुए सड़को पर उतर रहे हैं। बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विवाद बढ़ गया। यहां बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ गया था। फिलहाल यह मामला राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। लेकिन इन सभी पोस्टर से अलग उत्तर प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा के नेता I Love Yogi Ji और I Love Bulldozer के पोस्टर लगा रहे हैं।
पोस्टर में बुलडोजर की भी फोटो
आई लव मोहम्मद के बाद अब लखनऊ में आई लव योगी आदित्यनाथ और आई लव बुलडोजर के पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। इस पोस्टर में सीएम योगी की एक बड़ी सी फोटो के साथ ही आई लव बुलडोजर भी लिखा गया है. इस होर्डिंग को लखनऊ बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी ने लगवाया है। इस पोस्टर को समता मूलक चौराहा, वीआईपी चौराहा और जानकीपुरम में लगवाया गया है। इन पोस्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
दरअसल, I Love Muhammad अभियान के तहत देश भर में प्रोटेस्ट हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात समेत कई राज्यों में पुलिस और मुस्लिम समाज के बीच हिंसक झड़प हुई है. ऐसी ही एक झड़प उत्तराखंड के अली खान इलाके में हुई।
अब मुस्लिम समाज का कहना है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से I Love Bulldozer के पोस्टर लगाकर मुसलमानों को चिढ़ाने की कोशिश की जा रही है।





