
UP Rain Alert: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, लखनऊ समेत इन शहरों में बेतहाशा बारिश
UP Rain Alert: यूपी एक बार फिर मॉनसून रफ्तार पकड़ लिया है। ऐसे में अगले 48 घंटे भारी पड़ने वाले हैं। मौसम विभाग की माने तो पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में भयंकर बारिश के आसार हैं।
UP Rain Alert: यूपी में मानसून अपने फुलफार्म में हैं। सावन का इस बार मानसून ने जोरदार स्वागत किया है। लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में बीते 24 घंटों में मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार को कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी क्रम में 12 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
लखनऊ में सावन के पहले दिन जमकर वर्षा
सावन के पहले दिन काले घने बादलों ने लखनऊ को खूब भिगोया। कुछ इलाकों में 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। कुछ स्थानों पर सुबह से शाम तक तीन बार बौछार पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से वर्षा का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को सुबह 7:15 बजे तेज आंधी आई जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान इन्दिरा नगर से लेकर विकास नगर और अलीगंज की ओर काफी देर तक बारिश हुई। दोपहर को गोमती नगर, इन्दिरा नगर और हजरतगंज के कुछ इलाकों में पांच मिनट तक तेज बौछार पड़ी।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टः बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जुलाई को जहां पश्चिमी यूपी के कुछ जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. तो वहीं पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना है. इसके अलावा कहीं-कहीं बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार हैं.





