
BJP नेता के बेटे ने लिखी खुद के ‘मौत’ की स्क्रिप्ट, करोड़ों के कर्ज से बचने के लिए रची साजिश
Vishal Soni Fake Death News: मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी ने 1.40 करोड़ रुपये के कर्ज से बचने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी रची। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला घोटाले में तब्दील हो गया।
Vishal Soni Fake Death News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के एक भाजपा नेता के बेटे ने कर्ज से बचने के लिए मौत की झूठी कहानी गढ़ी। हालांकि, वो इस कहानी में सफल नहीं हो सका। मामले की जांच के दौरान एक साजिश का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से धर दबोचा। विशाल 10 दिनों तक महाराष्ट्र में छुपकर बैठा रहा। पुलिस ने सीडीआर निकलवाई तो युवक जिंदा मिला।
फिल्मी स्टाइल में बनाई कहानी
योजना बेहद फिल्मी तरीके से रची गई थी। 5 सितंबर को तड़के 5 बजे, उसने अपने ड्राइवर से पैसे लिए, नदी किनारे पहुंचा, कार की हेडलाइट बंद की और कार को धक्का देकर पानी में डाल दिया। फिर उसी ड्राइवर की बाइक लेकर इंदौर भाग निकला। अखबारों में अपनी ‘मौत’ की ख़बर पढ़ते हुए वो शिरडी और शनि शिंगणापुर भी घूम आया। लेकिन जब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर ली, तो बचने के लिए उसने एक और चाल चली फर्जी किडनैपिंग. कपड़े फाड़े, मिट्टी में लोटा और पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।
गिरफ्तारी से दो दिन पहले ही पुलिस ने पिता और भाइयों से पूछताछ की थी, जिन्होंने शक जताया कि विशाल शायद रिश्तेदारों के पास छिपा है और सच भी वही निकला।
जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले में कुछ दिन पहले स्थानीय भाजपा नेता महेश सोनी के बेटे विशाल सोनी की तलाश के लिए कालीसिंध नदी में शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन अब एक बड़े घोटाले में बदल गया है। विशाल सोनी ने 1.40 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने से बचने के लिए अपनी झूठी मौत का ड्रामा रचा था। पुलिस, प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीमें 10 दिन तक नदी में उसकी तलाश करती रहीं, जबकि वह महाराष्ट्र में छुपकर बैठा था।
यह भी पढ़ें…
‘लव जिहाद’ और यौन शोषण मामले में बुलडोजर कार्रवाई, ध्वस्त हुएं आरोपियों के घर





