
कौन हैं BJP नेता मनोहर लाल धाकड़? दिल्ली-मुंबई हाईवे पर बनाने लगे ‘डर्टी पिक्चर’
Mandsaur BJP Leader Video Viral: मंदसौर में नेशनल हाईवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे भाजपा नेता मनोहर धाकड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Mandsaur BJP Leader Video Viral: मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakar) का हाल ही में नेशनल हाइवे पर युवती से सेक्स करते वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्हें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया। यह घटना 13 मई 2025 को हुई बताई जा रही है और सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी। इस घटना के बाद अब उन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। धाकड़ महासभा ने उन्हें युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से जिलाध्यक्ष समेत सभी बीजेपी नेता धाकड़ से किनारा करते दिख रहे हैं।
क्या है घटना?
कथित वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में मनोहर लाल धाकड़ (Manohar Lal Dhakar) एक महिला के साथ कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। इस कार के मालिक मनोहर लाल घाकड़ ही हैं।
वीडियो के वायरल होने के बाद मंदसौर जिले के भानपुरा पुलिस थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद धाकड़ महासभा युवा संगठन ने उन्हें अपने राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया है। वहीं भाजपा ने भी उनसे दूरी बना ली है और कहा है कि मनोहर लाल धाकड़ पार्टी के किसी अधिकृत पद पर नहीं हैं।
गौरतलब है कि मनोहर लाल धाकड़ की पत्नी मंदसौर जिले की जिला पंचायत की सदस्य हैं, जो वार्ड नंबर 8 (बानी ग्राम) से निर्वाचित हुई हैं।





