
शरद पवार गुट वाली NCP का नया चुनाव चिह्न, पार्टी बोली- हमारे लिए गर्व की बात
NCP: चुनाव आयोग ने गुरुवार को NCP- शरदचंद्र पवार को ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ पार्टी चिह्न के रूप में दिया। पार्टी के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश में कहा कि ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी का नया चिह्न है।’

लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार की एनसीपी को नया चुनाव चिह्न मिल गया है। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-शरदचंद्र पवार) को ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ पार्टी चिह्न के रूप में आवंटित किया। पार्टी के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने यह जानकारी दी। क्रास्टो ने कहा कि हमारे उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव में इसी चुनाव चिह्न के साथ लड़ेंगे।’
तुतारी सिंहासन को हिलाने के लिए तैयार
पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ”छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा में तुतारी ने एक बार दिल्ली के सम्राट को बहरा कर दिया था… आगामी चुनावों के लिए तुतारी (तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति) को पार्टी चिह्न के रूप में प्राप्त करना हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है, हमारा तुतारी शरद पवार के नेतृत्व में दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जानकारी के लिए बता दे की, कुछ समय पहले ही चुनाव आयोग से शरद पवार को बहुत बड़ा झटका लगा था उनके हाथों से NCP को छीनकर अजित पवार को दे दिया गया था। अजित पवार को ही NCP का असली हकदार माना गया था। उसके बाद से जमीनी स्तर पर सारे समीकरण बदल गए और शरद पवार को नई रणनीति के तहत काम करना पड़ा। हलकी अब पार्टी को एक नया नाम मिल गया है । शरद पवार की पार्टी की पहचान अब से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार के रूप में हो गई है । पार्टी का नया चुनाव चिन्ह ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ है ।
पिछले वर्ष जुलाई में अजित पवार और आठ अन्य विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार नीत राकांपा विभाजित हो गई थी। बाद में निर्वाचन आयोग ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और ‘घड़ी’ चिह्न आवंटित कर दिया था।





