Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर खुलेंगे सफलता के द्वार, 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Mahashivratri: पूरे देश में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस साल हिंदू धर्म का ये खास पर्व 8 मार्च को मनाया जाने वाला है. इससे ठीक एक दिन पहले यानि 7 मार्च को बुध और शुक्र दोनों ग्रह गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के गोचर से तीन राशियों को लाभ होगा। आइए जानें किन-किन राशियों पर राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा?

इमेज क्रेडिट: सोशल मीडिया

इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। एक दिन पहले यानी 7 मार्च को दो बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। दैत्य गुरु शुक्र इस दिन कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध इस दिन मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, संपत्ति, खुशहाली और सौंदर्य का कारक माना जाता है। बुध को बुद्धि, पारिवारिक जीवन सामाजिक जीवन और आध्यात्मिक जीवन का कारक माना जाता है। दोनों ही ग्रहों के गोचर से तीन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है:-

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र दोनों ही ग्रहों का गोचर अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सफलता के योग बनेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को बुध और शुक्र दोनों ही ग्रहों के गोचर से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार और निवेश से मुनाफा होगा। कार्य क्षेत्र में कई परेशानियां उत्पन्न होगी, लेकिन आप सभी का सामना करने में सक्षम रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी दोनों ही ग्रहों का गोचर शुभ रहेगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। समय का सही इस्तेमाल करने से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो पंचांग, ग्रंथों, मान्यताओं और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। Live New India इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

Back to top button