महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनायें
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनायें |

महावीर स्वामी जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। यह पर्व जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह जैनों का सबसे प्रमुख पर्व है।महावीर स्वामी का सन्देश था “आपकी आत्मा से परे कोई भी शत्रु नहीं है। असली शत्रु अपने अंदर ही रहते हैं। वे शत्रु हैं- लालच, द्वेष, क्रोध, घमंड और आसक्ति और नफरत। खुद पर विजय प्राप्त करना लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है|”
