
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस पलटने से 7 लोगों की मौत; PM मोदी ने जताया शोक
चालुज मोड़ पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त
राहत एवं बचाव कार्य शुरू
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। चालुज मोड़ पर यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में सात की मौत हो गई। 11 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि बस में 18 यात्री थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही निजी बस हादसे का शिकार हुई।पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बस दुर्घटना की सूचना की पुष्टि की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद बचाव कार्य में तेजी आई।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच करेगी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
हादसे के मृतकों की सूची
1 जगदेव पुत्र धर्म सिंह, गांव बाहला देवीकोठी।
2 हरदेई पत्नी जगदेव, गांव बाहला देवीकोठी।
3 देसराज पुत्र त्रिलोचन, गांव बाहला देवीकोठी।
4 चालक-रूप सिंह पुत्र राधाराम, गांव चिल्ली थल्ली।
5 कंडक्टर- तेज सिंह पुत्र प्यारे लाल, गांव सत्यास तरेला।
6 निलमा पत्नी मोतीराम, निवासी चिल्ली देवीकोठी।
7 जगदेई पत्नी हरिलाल गांव, बाहला देवीकोठी।
PM Modi ने जताया गहरा शोक
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुई दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं:
The loss of lives due to a mishap in Chamba, Himachal Pradesh, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. May those injured recover at the earliest: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) August 8, 2026





