Rudraprayag में बड़ा हादसा… अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 3 की मौत कई लापता

बद्रीनाथ जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा हुआ है। बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस घटना में 11 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। 7 लोगों को रेस्क्यू के जरिए निकाला जा चुका है, जिसमें से 3 की मौत होने की खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जिला रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुखद है। एसडीआरएफ समेत अन्य बचाव दलों की ओर से युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर ऋषिकेश से बद्रीनाथ की ओर जा रहा था। हादसे के वक्त टेंपो ट्रैवलर में करीब 18 लोग सवार थे। टेंपो-ट्रैवलर जब रुद्रप्रयाग-बद्रीनाथ हाईवे पर घोलतीर इलाके में पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया।

यह भी पढ़ें…

Rishikesh के गंगा तट पर योगासन… स्वामी चिदानंद सरस्वती बोले, ‘पूरे विश्व में बढ़ रहा योग का वर्चस्व’

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। टीमों ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोग भी इस प्रयास में मदद करने के लिए शामिल हुए।

यह भी पढ़ें…

Kedarnath Mandir पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, परिवार संग की पूजा अर्चना

उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। केदारनाथ और रुद्रप्रयाग के अलग-अलग इलाकों में लगातार बारिश से अलकनंदा नदी में पानी का बहाव इस समय बहुत तेज है। ऐसे में घटना के बाद रेस्क्यू टीम कड़ी मेहनत कर रही है और लापता लोगों को ढूंढने की पूरी कोशिश में लगी है। अलकनंदा नदी में गिरे टेंपो ट्रैवलर का पता नहीं लग पाया है। अब तक 7 यात्रियों को बचा लिया गया है और उनमें से 6 को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें…

मदरसों के सिलेबस में पढ़ाई जाएगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफल गाथा…

Back to top button