UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 PCS अधिकारियों के तबादले…

UP PCS Transfer News: शासन ने 13 PCS अधिकारियों का किया तबादला, कानपुर, अयोध्या, कुशीनगर, कासगंज और चित्रकूट समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 13 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन के आदेश के बाद कई जिलों में अपर जिलाधिकारी और नगर निगम स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। इस फेरबदल में कानपुर, अयोध्या, कुशीनगर, कासगंज, चित्रकूट और सहारनपुर समेत कई जगहों पर अधिकारियों को नई तैनाती मिली है।

सौरभ सिंह को कानपुर की जिम्मेदारी
मथुरा नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात सौरभ सिंह को अब कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी (नगर) बनाया गया है। वहीं कानपुर नगर में इसी पद पर तैनात आलोक कुमार गुप्ता को स्थानांतरित कर ADM (वित्त एवं राजस्व), कासगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

दिनेश कुमार बने अयोध्या के ADM (नगर)
तबादला सूची में दिनेश कुमार को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या बनाया गया है। वहीं पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर के पद पर तैनाती मिली है।

इन तबादलों के जरिए शासन ने कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

चित्रकूट में भी बदली जिम्मेदारी
चित्रकूट के ADM (न्यायिक) अरुण कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए संयुक्त निदेशक (प्रशासन), मत्स्य निदेशालय भेजा गया है।

वहीं मथुरा की SDM कंचन को ADM (न्यायिक), चित्रकूट बनाया गया है। उन्हें उपसंचालक चकबंदी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सहारनपुर और आयुर्वेद निदेशालय में भी नई तैनाती
सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, सहारनपुर बनाया गया है। वहीं जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन), आयुर्वेद निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख तबादले एक नजर में

कुल 13 PCS अधिकारियों के इस फेरबदल से प्रदेश के कई जिलों और विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

Back to top button