Gyanvapi Masjid Case:सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी में सर्वे पर 26 जुलाई शाम 5 बजे तक लगायी रोक, मस्जिद पक्ष जाएगा हाई कोर्ट

वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी के वकील ने सुनवाई के दौरान मांग की थी कि सर्वे पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए. उन्होंने दलील दी कि अपील का मौका नहीं दिया गया.

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी में सर्वे पर 26 जुलाई तक लगायी रोक(सूत्र-मीडिया रिपोर्ट्स)

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (26 जुलाई) शाम 5 बजे तक के लिए रोक लगा दी है. इस दौरान मस्जिद कमेटी को हाई कोर्ट जाने का मौका दिया गया है. ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन देखने वाली अंजुमन कमेटी ने काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण के लिए वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया.

Back to top button