मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

Weather Update: तपती गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत की खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। 

मई के महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। देश के कुछ इलाकों में तो दिन का पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस तपती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। पूर्वोत्तर असम पर और हिमालयी पश्चिम बंगाल और निचले क्षोभमंडल स्तर पर अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण के कारण पांच और छह मई को बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व भारत तक तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान असम, सिक्किम, मणिपुर के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 5 और 6 मई को अरुणाचल प्रदेश, असम , मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान और हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में भी तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे रह सकती है।

Back to top button