MI vs DC: सूर्या की चमक बदलेगी मुंबई की किस्मत? पांड्या-पंत के बीच कांटे की टक्कर

IPL 2024: आज आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोपहर 3:30 से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई को अपनी पहली जीत की तलाश है जबकि दिल्ली इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने को उतरेगी।

IMAGE CREDIT-SOCIAL MEDIA PLATFORM

आईपीएल 2024 के 20वें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी दिल्ली के बॉलिंग अटैक की लास्ट गेम में केकेआर के बल्लेबाजों ने जमकर धज्जियां उड़ाई थी। वहीं, कप्तान पंत को छोड़कर टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी कोई बहुत खुश करने वाला नहीं रहा था। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई की हालत भी खस्ता है। टीम को इस सीजन की पहली जीत की अभी भी तलाश है।

सूर्या की वापसी से जीत के आसार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुंबई की प्लेइंग 11 में बदलाव तय है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है। लंबे वक्त से वह एक्शन में नहीं हैं। सूर्या की वापसी मुंबई के लिए एक राहत भरी खबर है। वह टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने में माहिर हैं। हाल ही में उन्हें नेट सत्र में अभ्यास करते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने बिना किसी परेशानी के बड़े शॉट लगाए

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

दिल्ली कैपिटल्स:

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन-स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख दार सलाम, एनरिक नॉर्त्जे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। इंपैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल/ कुमार कुशाग्र।

मुंबई इंडियंस:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवॉल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, टिम डेविड, ईशान किशन, आकाश मधवाल, क्वेन मफाका।

हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। वहीं, दिल्ली के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम को चार में से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। अंक तालिका में दिल्ली नौवें स्थान पर है जबकि मंबई 10वें पायदान पर है।

Back to top button