MI Vs RCB: RCB पर सूर्य का ग्रहण

MI Vs RCB के बीच मंगलवार शाम को हुए मुकाबले में RCB पर सूर्य का ग्रहण लग गया था |

RCB पर सूर्य का ग्रहण (सूत्र : मीडिया)

दरअसल , आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को उनकी बेहतरीन 83 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच
सहित कुल 5 अवार्ड दिए गए | इस मैच में सूर्या ने आईपीएल में अपना सर्वाधिक निजी स्कोर भी बनाया |

मुंबई अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 200 से अधिक रनों का पीछा करने वाली टीम बन गई है| मुंबई ने इस मैच को 21 गेंद शेष रहते अपने नाम किया| इससे पहले दिल्ली ने साल 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में 209 रनों का पीछा 15 गेंद शेष रहते किया था|

MI Vs RCB आईपीएल 2023

मुंबई और आरसीबी के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड टूटते हुए देखने को मिले| सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में अपने आईपीएल करियर का सर्वाधिक निजी स्कोर बनाया| सूर्या ने इसके अलावा आईपीएल में अपने 100 छक्कों को भी पूरा किया| सूर्या के बल्ले से 83 रनों की पारी निकली| इससे पहले सूर्या का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 82 रनों का था| सूर्यकुमार यादव को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सहित कुल 5 अवार्ड दिए गए | अगर इन सभी अवार्ड में मिली धनराशि को जोड़ा जाए तो सूर्या ने कुल 5 लाख रुपए की कमाई की |

आईपीएल के इस सीजन मुंबई इंडियंस ने तीसरी बाद 200 या उससे अधिक के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया| एक सीजन में 3 बार यह कारनामा करने वाली मुंबई पहली टीम बन गई है|

Back to top button