
सुलतानपुर में मंत्री का बड़ा ऐलान, 60+ महिलाओं के लिए फ्री रोडवेज सफर की सुविधा
60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को प्रदेश में कहीं भी रोडवेज बस से मुफ्त यात्रा की सुविधा, राशन की दुकानों पर बैठने की व्यवस्था और ठंडा पानी भी मिलेगा
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय बुधवार को सुलतानपुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की। इसके अलावा राशन की दुकानों पर लाभार्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था और ठंडे पानी की सुविधा देने की भी जानकारी दी।
60+ महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बुजुर्ग महिलाएं तीर्थ यात्रा, दर्शन या अपने जरूरी काम के लिए प्रदेश में कहीं भी रोडवेज बस से सफर कर सकेंगी।
मंत्री के अनुसार, मुफ्त यात्रा की सुविधा लेने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र का इस्तेमाल करना होगा।
राशन की दुकानों पर मिलेंगी ये सुविधाएं
खाद्य एवं रसद मंत्री ने राशन की दुकानों पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश की राशन दुकानों पर लाभार्थियों के बैठने के लिए कुर्सियों और पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी।
इसके साथ ही राशन की दुकानों पर गुड़-पेठा उपलब्ध कराने की भी योजना है। मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं के लिए बजट का प्रावधान किया जा चुका है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
17 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन
मनोज पाण्डेय ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की खाद्यान्न योजना के तहत उत्तर प्रदेश में करीब 17 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना में लाभार्थियों के साथ जाति, धर्म या राजनीतिक दल के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि अन्नपूर्णा भवन और कोटे की दुकानों के कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें…
हम देंगे UP की महिलाओं को ‘स्त्री सम्मान धन’:अखिलेश
कानून व्यवस्था पर सरकार का दावा
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में अपराध में लगातार कमी आई है।
उन्होंने कहा कि रोजगार, उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मजबूत कानून व्यवस्था बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है।
यह भी पढ़ें…
UP का निलंबित सिपाही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
शिक्षा मित्रों और रसोइयों के लिए भी फैसलों का जिक्र
मंत्री मनोज पाण्डेय ने सरकार की ओर से शिक्षा मित्रों और प्राथमिक विद्यालयों में काम करने वाली रसोइयों के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी और साड़ी उपलब्ध कराने जैसे कदम सरकार की ओर से उठाए गए हैं।
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना नहीं है, बल्कि लाभार्थियों को सम्मानजनक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उसकी प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें…





