
Home Ministry Fire: गृह मंत्रालय की दफ्तर में लगी आग, कई दस्तावेज जलकर खाक
Fire In MHA Office: केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को सुबह के वक्त आग लग गई। जिसके चलते ऑफिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दिल्ली में केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को सुबह आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और सुबह 9:35 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।
एक अधिकारी ने बताया कि जेरॉक्स मशीन, कुछ कंप्यूटर और कुछ दस्तावेजों में आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इमारत में मौजूद नहीं थे, लेकिन वहां कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।





