एमएलसी एके शर्मा बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, जताया सभी का आभार

mlc ak sharma

लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के अत्यंत करीबी व गुजरात कैडर के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एमएलसी एके शर्मा को प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

उनके अलावा दो प्रदेश मंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है जिनमें लखनऊ निवासी अर्चना मिश्रा व बुलंदशहर निवासी अमित वाल्मीकि शामिल हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एमएलसी एके शर्मा ने ट्वीट किया ‘उप्र भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्य नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता मित्रों के सहयोग से समाज, प्रदेश एवं देश की सेवा करता रहूँगा।‘

https://twitter.com/aksharmaBharat/status/1406221411425742850

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एमएलसी एके शर्मा ने कहा मैं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित सभी वरिष्ठ जनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी जाएगी उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।

एके शर्मा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से दोबारा सत्ता में आएगी। भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए जी-जान लगाए हुए हैं और मैं भी उन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक हूं।

अंत में एमएलसी एके शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी आभार व्यक्त किया।

Back to top button