MP: स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

MP: स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने की आत्महत्या

MP: स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

MP: स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने की आत्महत्या (इमेज सोर्स : फाइल फोटो)

मंगलवार की शाम मंत्री के गांव पोचानेर स्थित घर में उनकी 22 साल की बहू सविता ने फांसी लगा ली थी। उस दौरान घर पर मंत्री नहीं थे, न ही उनका बेटा देवराज।

मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार का शव उनके गांव पोचानेर में बुधवार सुबह 10.15 बजे पहुंचा। 5 मिनट घर में शव रखने के बाद मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
सविता की शादी स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के बेटे देवराज के साथ तीन साल पहले हुई थी। एक साल से पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन चल रही थी। शादी के तीन साल बाद भी दंपती को कोई संतान नहीं थी। दोनों की अरेंज मैरिज थी। लड़की का मायका अकोदिया के हड़लाय गांव में है। यहां से एक दिन पहले ही सविता पोचानेर ससुराल आई थी।

मंगलवार को सविता का शव ससुराल यानी शुजालपुर के पोचानेर में फंदे पर लटका मिला। शुरुआती जांच में यही माना जा रहा है कि पारिवारिक समस्या के चलते सविता ने आत्महत्या की है।

Back to top button