पंजाब चुनाव: सांसद भगवंत मान होंगे आम आदमी पार्टी के सीएम फेस

bhagwant maan

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से सांसद भगवंत मान सीएम का चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज मोहाली में इसका एलान किया।

उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों ने मान के पक्ष में राय दी है। इसके बाद कुछ लोगों ने नवजोत सिद्धू का नाम भी लिया था। इस दौरान भगवंत मान की माता हरपाल कौर और उनकी बहन भी मौजूद रहीं।

आज मंगलवार दोपहर में केजरीवाल के एलान से पहले ही पूरे शहर में भगवंत मान के पोस्टर लग गए थे। नाम की घोषणा के बाद मंच पर केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाया।

अगर हाथ में हरा पैन आया तो लोगों के हक में चलेगा

भगवंत मान ने मंच पर आते पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि एंटी करप्शन के आंदोलन से एक पार्टी बनाई है। जिसने देश की दिशा और राजनीति बदल दी है।

मान ने कहा कि मेरे पंजाब को खुशहाल बना दो, भले ही मेरी ड्यूटी चौराहे पर लगा दो। उन्होंने कहा कि अगर हरा पैन उनके हाथ में आया तो आम लोगों के हक में चलेगा।

राघव चड्ढा ने दी बधाई

पार्टी के सहप्रभारी राघव चड्ढा ने भगवंत मान को सीएम घोषित किए जाने पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने मंच से साडा सीएम भगवंत मान नारा लगाया।

भगवंत मान की बहन मनजीत कौर ने कहा कि वह खुशनसीब समझती हूं कि मेरे भाई को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आम घर पैदा हुए है। सुख दुख सब कुछ देखा है।

Back to top button