Viral News: स्वाद के नाम पर ज़िंदा घुनों के साथ चीज़, फिर खाकर लोग कहते हैं-‘वाह…

Viral News: आजकल के बच्चों को चीज़ खासतौर बहुत पसंद होती है। वैसे बच्चों ही नहीं बड़े-बड़ों को चीज़ की अलग-अलग वरायटी खूब पसंद आती है। कहीं कॉटेज चीज़ तो कहीं मोज़ेरेला चीज़ खाने का स्वाद बढ़ाती है। हालांकि आपने शायद ही कभी सुना होगा कि कोई कीड़ों वाली चीज़ खाता हो। चलिए आपको चीज़ की एक ऐसी ही वरायटी के बारे में बताते हैं।

इमेज क्रेडिट-सोशल मीडिया प्लेटफार्म

आज कल बच्चों से लेकर बड़ों में चीज़ का काफी क्रेज है। जिसमें चीज की अलग अलग वरायटी जैसे कॉटेज चीज़ तो कहीं मोज़ेरेला चीज़ लोगों को खूब पसंद आती है। ऐसे ही आपने तमाम डिशेज़ के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताएंगे, जिसका स्वाद बढ़ाते हैं ज़िंदा घुन और कीड़े। जी हां, जिन्हें हम अनाज में लगने के बाद खराब मान लेते हैं, उन्हें जान-बूझकर पाला जाता है। अलग-अलग डिशेज़ में इन्हें अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इस चीज़ की रेसिपी कोई आज की नहीं है बल्कि ये सदियों पहले से तैयार की जाती रही है और जर्मनी में ये काफी महंगी भी मिलती है।

बड़ा दिलचस्प है ‘चीज़’ का इतिहास …
हम जिस चीज़ के बारे में आपको बताने जा रहे, उसका नाम Milbenkäse चीज़ है. इस चीज को लकड़ी के बक्सों में हज़ारों की संख्या में घुनों के साथ रखा जाता है, तब जाकर ये तैयार होती है. ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के मुताबिक इस चीज़ को मध्यकाल से ही बनाया जाता था। खासतौर पर जर्मनी के Saxony-Anhalt और Thuringia इलाके में ये बनाई जाती थी, लेकिन 1970 के आसपास इसकी रेसिपी लगभग खो सी गई। सिर्फ एक महिला को Würchwitz गांव में इसके बारे में पता था, जिसने स्थानीय विज्ञान के टीचर को बताया। इसके बाद इस रेसिपी को फिर से ज़िंदा किया गया।

इसे बनाने का तरीका भी है अजीब

Würchwitz जर्मनी का अकेला गांव है, जहां ये चीज़ बनती है। इसे स्पाइडर चीज़ भी कहा जाता है। इसके लिए छोटे-छोटे क्वार्क बॉल्स को नमक और एल्डरफ्लावर से सीज़निंग करके तैयार किया जा है, जिसमें लाखों ज़िंदा घुनो के साथ बड़े-बड़े लकड़ी के बक्सों में रखा जाता है। तीन महीने तक चीज़ इसी में होती है और डाइजेसिव एंजाइम्स के ज़रिये घुन इसे पका देते हैं। इससे चीज़ में अजीब गंध आ जाती है लेकिन एक नटी फ्लेवर भी होता है, जो इसकी खासियत होती है। इसे यूं ही कई बार ज़िंदा घुनों के साथ भी खाया जाता है।

Back to top button