डिप्टी कलेक्टर की पत्नी ने नौकरानी का कराया धर्म परिवर्तन, तांत्रिक के साथ मिलकर रचा खेल…

Indore hindu woman conversion: मध्य प्रदेश के इंदौर में खजराना थाना क्षेत्र में एक हिंदू महिला ने तांत्रिक शाहिद शेख, साहिल पठान और तबस्सुम बानो पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है.

मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक हिंदू महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे धमकाया और प्रताड़ित किया. पुलिस ने धर्म परिवर्तन विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महिला ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है. फिलहाल खजराना पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के द्वारा बताया जा रहा है कि पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है.

तांत्रिक ने बताई पूजा

एडिशनल डीसीपी इंदौर राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि वह तबस्सुम बानो के यहां पर साफ-सफाई करने का काम करने के लिए जाती थी. महिला ने बताया कि वह कई समस्याओं से जूझ रही है, इस बात की भनक जब तबस्सुम बानो को लगी तो उसने पीड़िता को तांत्रिक शाहिद बाबा से मिलवाया और कहा कि यह झाड़-फूंक कर तेरी समस्या का समाधान कर देंगे. शाहिद की ओर से तंत्र क्रियओं बताई गईं और पीड़िता से कुछ विधियां करने और कुछ पदार्थ पानी में घोलकर पीने के लिए दिया गया.

जांच में जुटी पुलिस

तांत्रिक शाहिद बाबा ने महिला को जो पूजा विधि बताई थी वह कुछ अलग तरह की थी. जिसे करने से महिला ने इनकार कर दिया. जब उस पर दबाव डाला गया तो महिला ने उस तरह की पूजा पद्धति करने का विरोध किया. इस पर तबस्सुम बानो और तांत्रिक शाहिद बाबा भड़क गए और उन्होंने महिला को धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया. इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Back to top button