MI vs DC: मुंबई ने हासिल की सीजन की पहली जीत, दिल्ली को 29 रन से हराया

IPL: दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई ने 20 ओवरों में 235 रनों का लक्ष्य दिया था इसके जवाब में टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन ही बना सकी और टीम ने मुकाबले को 29 रनों से गंवा दिया है।

Image credit-social media

मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया.मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।

Back to top button